अगस्त 25, 2026 6:20 अपराह्न

views 51

शेयर बाजार हरे निशान के साथ बंद

घरेलू शेयर बाज़ार के मुख्य सूचकांक आज बढत के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 287 अंक यानी 0.37 प्रतिशत बढकर 77,656 पर पहुंच गया। वहीं, निफ्टी 116 अंक यानी 0.48 प्रतिशत चढकर 24,335 पर आ गया।

अगस्त 14, 2024 9:08 अपराह्न

views 51

उतार चढाव भरे कारोबार के बीच आज भारतीय शेयर बाजारों में मामूली बढ़त दर्ज हुई।

        उतार चढाव भरे कारोबार के बीच आज भारतीय शेयर बाजारों में मामूली बढ़त दर्ज हुई। कारोबार की समाप्ति पर बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स शून्य दशमलव एक नौ प्रतिशत की तेजी से 149 अंक बढ़कर 79 हजार 105 पर बंद हुआ और निफ्टी शून्य दशमलव शून्य दो प्रतिशत की बढ़त से चार दशमलव सात-पांच अंक बढ़कर 24 हजार 143 पर बंद हुआ।       व्यापक बाजार की बात करें तो बीएसई मिडकैप सूचकांक दशमलव चार एक प्रतिशत की गिरावट में रहा और स्मॉलकैप सूचकांक दशमलव सात पांच प्रतिशत के नुकसान पर बंद हुआ। 

अगस्त 7, 2024 8:29 अपराह्न

views 48

घरेलू शेयर बाजारों में तीन दिन से चली आ रही गिरावट का दौर आज थमा

घरेलू शेयर बाजारों में तीन दिन से चली आ रही गिरावट का दौर आज थमा और सूचकांक एक प्रतिशत से अधिक की बढत के साथ बंद हुए। बाजारों में दिन भर तेजी का रुख रहा और बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्‍स आठ सौ 75 अंक यानि एक दशमलव एक-एक प्रतिशत की बढत के साथ 79 हजार 4 सौ 68 अंकों पर बंद हुआ। निफ्टी भी तीन सौ पांच अंक यानि एक दशमलव दो-सात प्रतिशत बढकर 24 हजार दो सौ 97 अंकों पर बंद हुआ। व्‍यापक बाजारों में भी मजबूती दिखाई दी। बंबई शेयर बाजार के मिड कैप सूचकांक और स्‍मॉल कैप सूचकांक दोनों में ही दो प्रतिशत से अधिक की...

जुलाई 2, 2024 8:17 अपराह्न

views 65

बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्‍स 35 अंक की गिरावट के साथ 79 हजार 441 पर रहा

भारतीय शेयर बाजार आज सपाट बने रहे। कारोबार के शुरुआत में हालांकि थोड़ी बढ़त बनी रही थी लेकिन बाद में इसमें गिरावट आई। बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्‍स 35 अंक की गिरावट के साथ 79 हजार 441 पर रहा। जबकि नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज के निफ्टी में भी 18 अंक की गिरावट आई और यह 24 हजार 124 पर रहा।   एनएसई निफ्टी में 231 कंपनियों के शेयर आज 52 सप्ताह की ऊंचाई पर रहे, जबकि 15 कंपनियों के शेयर पिछले 52 सप्ताह के न्‍यूनतम स्‍तर पर रहे।   विस्तारित बाजार में बीएसई मिडकैप सूचकांक आधा प्रतिशत गिरा, जबकि स्‍मॉल...