सितम्बर 17, 2024 3:54 अपराह्न

views 29

राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी विश्वकर्मा जयंती की बधाई

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को विश्वकर्मा जयंती की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा की जयंती समाज में निर्माण, तकनीक और सृजन की महत्ता को उजागर करती है। मुख्यमंत्री ने विश्वकर्मा जयंती पर प्रदेशवासियों को शिल्प, कला, विज्ञान और तकनीक के अधिष्ठाता विश्वकर्मा द्वारा दिखाए गए जनकल्याण के मार्ग को अपनाकर देश और उत्तराखण्ड की उन्नति में योगदान देने का आह्वान किया है।

सितम्बर 14, 2024 7:17 अपराह्न

views 26

विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर 17 सितंबर को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में प्रदेश स्तरीय श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा

विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर 17 सितंबर को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री साय श्रमिक सम्मेलन में संतावन हजार से अधिक पंजीकृत श्रमिकों और उनके परिवार के सदस्यों को विभिन्न योजनाओं के तहत करीब उनचास करोड़ चवालीस लाख रूपए केन्द्रीयकृत डीबीटी के माध्यम से वितरित करेंगे।