जुलाई 23, 2024 4:08 अपराह्न

views 27

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने लोकसभा में वित्त विधेयक पेश किया

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने आज लोकसभा में वित्त विधेयक पेश किया। केन्‍द्रीय बजट 2024-25 प्रस्तुत करने के बाद उन्‍होंने सदन में यह विधेयक रखा। वित्त मंत्री ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए केन्द्र शासित प्रदेश जम्‍मू-कश्मीर की अनुमोदित प्राप्ति और व्यय का ब्योरा भी पेश किया।   इसके बाद, लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने दिनभर के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी।   राज्‍यसभा में कार्यवाही शुरू होने पर वित्त मंत्री ने केन्‍द्रीय बजट 2024-25 की प्रति सदन में रखी। उन्‍होंने केन्द्र शासित प्रदेश ज...