अक्टूबर 17, 2024 9:02 अपराह्न

views 28

उत्तर प्रदेश: महर्षि वाल्मीकि की जयंती के अवसर पर चित्रकूट  के वाल्मीकि आश्रम लालापुर में वाल्मीकि रामायण पाठ और हवन किया गया

प्रदेश भर में आज धूमधाम से वाल्मीकि जयंती मनाई जा रही है। महर्षि वाल्मीकि की जयंती के अवसर पर चित्रकूट  के वाल्मीकि आश्रम लालापुर में वाल्मीकि रामायण पाठ ,भजन, कीर्तन और हवन किया गया।  इस अवसर पर बांदा के लोक कलाकार दयाराम रैकवार द्वारा रामायण पाठ और संगीत मय लव कुश प्रसंग प्रस्तुत किया गया। उधर, शामली में भी महर्षि वाल्मीकि की जयंती के पावन पर्व पर विभिन्न ग्राम पंचायतों में महर्षि वाल्मीकि के मन्दिरों में श्री वाल्मीकि रामायण पाठ का आयोजन किया गया।