अगस्त 13, 2024 6:03 अपराह्न

views 91

भारतीय वायु सेना ने बहुपक्षीय हवाई युद्ध अभ्यास ‘एक्स तरंग शक्ति’ की मेज़बानी की

  भारतीय वायुसेना ने अपनी सैन्य क्षमताओं का प्रदर्शन करने और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से आज सबसे बड़े बहुपक्षीय हवाई युद्ध अभ्यास - एक्स तरंग शक्ति की मेजबानी की। इसका आयोजन तमिलनाडु में सुलुर के वायुसेना स्टेशन पर किया गया।   रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण इस अभ्यास में लगभग 11 देशों की वायु सेनाओं ने हिस्सा लिया। इसमें राफेल, एफ-18 और यूरोफाइटर टाइफून सहित कई प्रकार के लड़ाकू विमानों ने हिस्सा लिया।   वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी. आर. चौधरी ने वायु सेना युद्धाभ्यास क...