अगस्त 9, 2024 6:18 अपराह्न

views 24

लोकसभा ने भारतीय वायुयान विधेयक 2024 किया पारित

  लोकसभा ने आज भारतीय वायुयान विधेयक 2024 पारित कर दिया है। यह विधेयक केंद्र सरकार को किसी भी विमान या विमान की श्रेणी के डिजाइन, निर्माण, रख-रखाव, कब्जे, उपयोग, संचालन, बिक्री, निर्यात या आयात को विनियमित करने और सुरक्षित करने के लिए नियम बनाने का अधिकार देता है। इस विधेयक का उद्देश्य किसी भी हवाई दुर्घटना या घटना की जांच के लिए सरकार को नियम बनाने का अधिकार दिया जाना है। सदन में विधेयक पर बहस का जवाब देते हुए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार के ...

अगस्त 8, 2024 7:19 अपराह्न

views 27

आज लोकसभा में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू के द्वारा भारतीय वायुयान विधेयक पेश किया गया

  आज लोकसभा में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू के द्वारा भारतीय वायुयान विधेयक पेश किया गया। इस मौके पर उन्‍होंने कहा कि भारतीय विमानन अधिनियम वर्ष 1934 में लाया गया और इसके बाद उसमें समय-समय पर कई संशोधन किए गए। उन्होंने बताया कि इन संशोधनों ने नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) और नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) जैसे आंतरिक संगठनों के कामकाज के मामलों में बहुत सारी अस्पष्टता और विरोधाभास पैदा किए। ऐसे में भारतीय वायुयान विधेयक इन मामलों पर स्‍पष्‍टता रखेगा।   यह ...