अगस्त 1, 2024 4:50 अपराह्न

views 33

सरकार ने कहा है कि वह देश में रेल दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रतिबद्ध है

  सरकार ने कहा है कि वह देश में रेल दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रतिबद्ध है और यू पी ए शासन की तुलना में दुर्घटनाओं में 68 प्रतिशत की कमी आई है। आज लोकसभा में रेल मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने अपने मंत्रालय की अनुदान मांगों पर चर्चा के जवाब में कहा कि यू पी ए शासन के दौरान रेल दुर्घटनाओं का वार्षिक औसत एक सौ 71 था। उन्‍होंने कहा कि सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए और अधिक प्रयास किये जाने की आवश्‍यकता है।   श्री वैष्‍णव ने कहा कि 2022-23 में सुरक्षा पर 87 हजार करोड रूपये से अधिक खर्च किये गये। सुरक्षा ...