मई 7, 2024 3:49 अपराह्न

views 74

उत्तराखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने उत्तरकाशी जिले में स्थापित स्ट्रॉंग रूम और मतगणना केन्द्र का निरीक्षण किया

उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान संपन्न हो गया है। वोटिंग समाप्त होने के बाद ईवीएम और वीवीपैट को स्ट्रॉंग रूम में त्रिस्तरीय सुरक्षा के बीच रखा गया है। सुरक्षा में अर्द्धसैनिक बल और पुलिस को लगाया गया है। इसी कड़ी में मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरूषोत्तम ने उत्तरकाशी जिले में स्थापित स्ट्रॉंग रूम और मतगणना केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था और मतगणना को लेकर की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने वीडियो कान...

अप्रैल 26, 2024 4:51 अपराह्न

views 68

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में तेज मतदान की खबर

      लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में तेज मतदान की खबर है। दोपहर बाद तीन बजे तक त्रिपुरा में लगभग 69 प्रतिशत, मणिपुर में 68 प्रतिशत से अधिक, छत्‍तीसगढ में लगभग 64 प्रतिशत, पश्चिम बंगाल और असम में 60 प्रतिशत से अधिक, जम्‍मू-कश्‍मीर में लगभग 58 प्रतिशत, केरल में 51 प्रतिशत से अधिक, कर्नाटक में लगभग 51 प्रतिशत, राजस्‍थान में 50 प्रतिशत से अधिक, मध्‍य प्रदेश में 46 प्रतिशत से अधिक, उत्‍तर प्रदेश और बिहार में 44 प्रतिशत से अधिक, महाराष्‍ट्र में 43 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया।  लोकसभा चुनाव के द...

अप्रैल 11, 2024 4:46 अपराह्न

views 78

लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान के लिए स्वीप अभियान के तहत गतिविधियां जारी

लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान के लिए स्वीप अभियान के तहत गतिविधियां जारी है। आगरमालवा, गुना, राजगढ़, जबलपुर सहित सभी जिलों में मतदाताओं को मतदान के लिये जागरूक करने हेतु अनेक कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इनमें युवाओं और महिलाओं की भागीदारी भी सुनिश्चित की जा रही है। मतदान के महत्व को लेकर संदेश जनता तक पहुंचाए जा रहे हैं। गुना जिले में स्व-सहायता समूह की दीदीयों द्वारा मानव श्रृंखला, रंगोली एवं शपथ के माध्यम से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर मतदान की शपथ दिलाई। देवास जिले में स्वीप ...

अप्रैल 10, 2024 8:05 अपराह्न

views 68

लोकसभा चुनाव: हजारीबाग जिले में मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से कई गतिविधियों का आयोजन

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर हजारीबाग जिले में मतदाताओं की भागीदारी और मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से कई गतिविधियां संचालित की जा रही है। इस क्रम में स्वीप कार्यक्रम के तहत साईकिल रैली का आयोजन किया गया।  रैली में 100 से अधिक युवक - युवतियों ने हिस्सा लेकर मतदाताओं को जागरूक किया। इस दौरान युवाओं में खासा उत्साह देखा गया।  

अप्रैल 10, 2024 3:30 अपराह्न

views 86

 निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव के दौरान कुल मतदान केन्द्रों की संख्या के 75% के बराबर कैमरे लगाने की अनुमति दी

 निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव के दौरान कुल मतदान केन्द्रों की संख्या के 75 प्रतिशत के बराबर कैमरे लगाने की अनुमति प्रदान कर दी है। बेवकास्टिंग के लिये कैमरे मतदान केंद्र के भीतर और बाहर भी लगाये जा सकेंगे। यह जानकारी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने कल जबलपुर संभाग के जिलों में चल रही लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा बैठक में दी। बैठक में चुनाव अधिकारी, संभाग के सभी जिलों के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक मौजूद थे। श्री राजन ने जबलपुर संभाग के बाद रीवा और शहडोल संभाग के जिलों में भी तैयारिय...

अप्रैल 5, 2024 8:22 अपराह्न

views 71

लोकसभा चुनाव: राज्य के अंतर्राज्यीय चेक पोस्टों पर वाहनों की लगातार की जा रही जांच

लोकसभा चुनाव को लेकर राज्य के अंतर्राज्यीय चेक पोस्टों पर वाहनों की लगातार जांच की जा रही है। इसी कड़ी में आज झारखंड-बंगाल की सीमा पर धनबाद जिले के मैथन स्थित इंटर स्टेट चेक पोस्ट पर वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक वाहन से 34 लाख 74 हजार 9 सौ रुपए बरामद किए। पुलिस कार सवार लोगों से पूछताछ कर रही है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वे तेल का व्यवसाय करते हैं और रुपए लेकर दुर्गापुर से हजारीबाग जा रहे थे। मैथन ओपी प्रभारी ने बताया कि इस मामले की जानकारी आयकर विभाग को सौंप दी गयी है। उन्होंने बताया कि मामल...