अगस्त 7, 2024 5:10 अपराह्न

views 19

मौजूदा चीनी सीजन 2023-24 में गन्ना किसानों का लगभग 95 दशमलव 3 प्रतिशत बकाया पिछले महीने तक चुकाया जा चुका है

सरकार ने आज कहा कि मौजूदा चीनी सीजन 2023-24 में गन्ना किसानों का लगभग 95 दशमलव 3 प्रतिशत बकाया पिछले महीने तक चुकाया जा चुका है। उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री श्रीमती निमुबेन जयंतीभाई बांभानिया ने लोकसभा में आज यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि चीनी सीजन अक्टूबर-सितंबर 2021-22 का लगभग 99 दशमलव 9 प्रतिशत बकाया भी चुका दिया गया है। इसी तरह  2022-23 के चीनी सीजन का 99 दशमलव 6 प्रतिशत से अधिक के बकाए का भी भुगतान किया जा चुका है। उन्‍होंने कहा कि चीनी मिलों द्वारा किसानों को गन्...