अप्रैल 26, 2024 4:53 अपराह्न

views 34

करगिल में व्‍यापक मतदाता जागरुकता अभियान की शुरुआत

      लद्दाख में मतदाताओं को प्रोत्‍साहित करने के लिए उपायुक्‍त और जिला चुनाव अधिकारी श्रीकांत सुसे ने करगिल में व्‍यापक मतदाता जागरुकता अभियान की शुरुआत की। इसका उद्देश्‍य नागरिकों विशेषकर नए मतदाताओं को जानकारीपूर्ण वीडियो और नो योअर कैन्‍डीडेट ऐप के माध्‍यम से शिक्ष‍ित और सशक्‍त बनाना है। यह पहल चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता, जवाबदेही और सक्रिय नागरिक भागीदारी को बढावा देने के लिए करगिल के उपायुक्‍त और जिला चुनाव अधिकारी की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।