मई 1, 2024 7:00 अपराह्न

views 39

लद्दाख में पुलिस ने नबतलका के एक दुर्गम पर्वतीय क्षेत्र में फंसे दो विदेशी पर्यटकों को सुरक्षित निकाल लिया है

       लद्दाख में पुलिस ने नबतलका के एक दुर्गम पर्वतीय क्षेत्र में फंसे दो विदेशी पर्यटकों को सुरक्षित निकाल लिया है। ये पर्यटक आयरलैंड के सुलिवन डेरड्रे और नीदरलैंड के वान डेर वीजडेन हैं जो 10 हजार तीन सौ फीट की ऊंचाई पर फंस गये थे।     आपात स्थिति में मदद के लिए इन्‍होंने पुलिस से सम्‍पर्क किया था जिस पर खालसी पुलिस स्टेशन के एस एच ओ निसार अली के नेतृत्व में एक बचाव दल ने तेजी से कार्रवाई करते हुए इन पर्यटकों को सुरक्षित निकाल लिया।