अगस्त 5, 2024 12:51 अपराह्न

views 45

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु तीन देशों की राजकीय यात्रा पर रवाना हुईं

  राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु तीन देशों - फि‍जी, न्यूजीलैंड और तिमोर-लेस्ते की यात्रा पर रवाना हो गई हैं। यात्रा के पहले चरण में वे आज से सात अगस्त तक फिजी में होंगी। विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस यात्रा से दोनों देशों के ऐतिहासिक संबंधों को और मजबूती मिलेगी।राष्‍ट्रपति मुर्मु फिजी के राष्‍ट्रपति काटोनीवरे और प्रधानमंत्री सितिवेनी राबुका के साथ बैठक करेंगी। वे फिजी की संसद को संबोधित करेंगी और वहां भारतवासियों से भी मिलेंगी। भारत विकास क्षेत्र में फिजी का सशक्‍त साझेदार रहा है। राष्‍ट्रपति  मु...