अप्रैल 27, 2024 7:23 अपराह्न

views 80

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर मतदान होगा

  लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर मतदान होगा। इन सीटों  के लिए नामांकन प्रक्रिया समाप्‍त हो गई है। इनमें से मैनपुरी सीट भी काफी महत्‍वपूर्ण है। इस सीट से समाजवादी पार्टी की वर्तमान सांसद डिंपल यादव दोबारा चुनाव लड़ रही हैं, जबकि भाजपा ने मैनपुरी सदर से विधायक और राज्‍य सरकार में मंत्री जयवीर सिंह को अपना प्रत्‍याशी बनाया है। बहुजन समाज पार्टी ने शिव प्रसाद यादव को टिकट दिया है।