अक्टूबर 21, 2024 9:37 अपराह्न

views 22

लखनऊ स्थित खादी भवन में उत्तर प्रदेश माटी कला बोर्ड द्वारा आयोजित दस दिवसीय माटी कला मेला आज से शुरू

लखनऊ स्थित खादी भवन में उत्तर प्रदेश माटी कला बोर्ड द्वारा आयोजित दस दिवसीय माटी कला मेला आज से शुरू हो गया है। इसका उद्घाटन प्रदेश के एमएसएमई मंत्री राकेश सचान ने किया। इस अवसर पर श्री सचान ने कहा कि माटी कला से जुड़े कारीगरों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। मेले में विभिन्न जनपदों के उत्कृष्ट शिल्पकारों द्वारा निर्मित माटी कला उत्पादों की भव्य प्रदर्शनी लगाई गई है।