अप्रैल 26, 2024 4:55 अपराह्न

views 54

मध्‍य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के शेष चरणों के लिए प्रचार तेज

  मध्‍य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के शेष चरणों के लिए प्रचार तेज हो गया है। गृहमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता अमित शाह ने आज अशोकनगर और राजगढ में चुनावी सभाओं को संबोधित किया। श्री अमित शाह ने कहा कि भाजपा के नेतृत्‍व की केन्‍द्र सरकार देश में समान नागरिक संहिता लागू करेगी जोकि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की गांरटी है। उन्‍होंने कहा कि मोदी सरकार ने देश में नक्‍सलवाद और आंतकवाद को समाप्‍त कर दिया है।     मध्‍य प्रदेश कांग्रेस के अध्‍यक्ष जीतू पटवारी, राज्‍य सभा सांसद विवेक तन्‍खा और ...