अप्रैल 30, 2024 7:48 अपराह्न

views 34

बाहरी मणिपुर लोकसभा सीट के छह मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान संपन्न

      मणिपुर में बाहरी मणिपुर संसदीय क्षेत्र के छह मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। मतदान 81 दशमलव 16 प्रतिशत दर्ज किया गया। उखरूल जिले के पांच मतदान केंद्रों और सेनापति जिले के एक मतदान केंद्र पर आज सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक पुनर्मतदान हुआ। 26 अप्रैल को हुए दूसरे चरण के मतदान में ईवीएम तोड़ने समेत हिंसा की घटनाओं के बाद इन मतदान केंद्रों पर दोबारा मतदान कराया गया है।