जून 14, 2024 9:13 अपराह्न

views 75

भारतीय जनता पार्टी ने हालिया लोकसभा चुनाव में हुए प्रदर्शन को लेकर चिंतन और विचार विमर्श शुरू कर दिया

भारतीय जनता पार्टी ने हालिया लोकसभा चुनाव में हुए प्रदर्शन को लेकर चिंतन और विचार विमर्श शुरू कर दिया है। आज लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी और संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने प्रदेशभर के पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने कहा कि जिन सीटों पर पार्टी को हार मिली है, वहां किन कारणों से ऐसा हुआ इसकी पड़ताल के लिये टीम गठित होगी और उस टीम की रिपोर्ट के आधार पर पार्टी अपनी रणनीति तय करेगी।