अप्रैल 30, 2024 8:51 अपराह्न

views 51

बिहार में चौथे चरण के चुनाव के लिए 55 उम्मीदवार, मुंगेर से एक उम्मीदवार ने नाम वापस लिया

      बिहार में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए पांच संसदीय क्षेत्रों दरभंगा, समस्तीपुर, उजियारपुर, मुंगेर और बेगूसराय में कुल 55 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इन लोकसभा क्षेत्रों में 13 मई को मतदान होगा।     नामांकन वापिस लेने के अंतिम दिन, मुंगेर लोकसभा क्षेत्र से केवल एक उम्मीदवार ने अपना नाम वापस लिया।     सबसे अधिक 13 उम्मीदवार उजियारपुर और 12-12 उम्मीदवार समस्तीपुर और मुंगेर लोकसभा सीट से हैं। बेगूसराय लोकसभा सीट से दस और दरभंगा लोकसभा क्षेत्र से 8 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।