जुलाई 25, 2024 9:32 अपराह्न

views 25

भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी पर संसद को गुमराह करने का आरोप लगाया

    भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी पर संसद को गुमराह करने का आरोप लगाया है। आज पत्रकारों से बात करते हुए, श्री बिट्टू ने आरोप लगाया कि एक पूर्व मुख्‍यमंत्री ने सदन को यह कहकर गुमराह किया कि किसानों पर राष्‍ट्रीय सुरक्षा कानून- रासुका लगाया गया है। उन्‍होंने कहा कि सच्‍चाई यह है कि पंजाब और देश को विभाजित करने की कोशिश करने वालों पर रासुका लगाया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी श्री चन्नी को यह कहने के लिए उकसा रहे थे...