अगस्त 5, 2024 12:17 अपराह्न

views 23

बांग्लादेश में जारी विरोध प्रदर्शन में 13 पुलिसकर्मी सहित 90 लोगों की मौत

  बांग्लादेश में जारी हिंसक संघर्ष में कल 13 पुलिसकर्मियों सहित 90 लोग मारे गये और अनेक घायल हो गये। बांग्लादेश में आरक्षण के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हो रहा है। भेदभाव विरोधी छात्र आंदोलन के आयोजकों ने हाल की हत्याओं के विरोध में कल राष्ट्रव्यापी असहयोग आंदोलन शुरू किया और अपनी एक सूत्रीय मांग सरकार के इस्तीफे पर जोर दिया। सरकार ने कल ढाका और देश के कुछ अन्य भागों में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगा दिया है। प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों ने आज ढाका तक मार्च की घोषणा की है और समाज के सभी वर्ग ...