अगस्त 10, 2024 5:40 अपराह्न

views 41

  बांग्‍लादेश में सर्वोच्‍च न्‍यायालय के मुख्‍य न्‍यायाधीश ओबैदुल हसन ने अपने पद से इस्‍तीफा देने का निर्णय लिया है।

  बांग्‍लादेश में सर्वोच्‍च न्‍यायालय के मुख्‍य न्‍यायाधीश ओबैदुल हसन ने अपने पद से इस्‍तीफा देने का निर्णय लिया है। सर्वोच्‍च न्‍यायालय परिसर के बाहर आज दोपहर बाद उपस्थित मीडिया को उन्‍होंने कहा कि कुछ औपचारिकताएं पूरी करने के बाद वे अपना त्यागपत्र राष्‍ट्रपति को सौंप देंगे। आज सुबह विद्यार्थियों के ताजा विरोध प्रदर्शन के बाद उन्‍होंने यह फैसला लिया है। उन्‍हें और अपीलीय न्‍यायालय के न्‍यायधीशों को दोपहर एक बजे तक इस्‍तीफा देने का समय दिया गया था। इससे पहले आज सर्वोच्‍च न्‍यायालय परिसर में विद्...