जुलाई 25, 2024 4:30 अपराह्न

views 46

लोकसभा की कार्यवाही आज दो बार स्थगित

  सत्तापक्ष और विपक्षी सदस्यों के बीच तीखी बहस के बाद लोकसभा की कार्यवाही आज दो बार स्थगित करनी पड़ी। सदन में बजट चर्चा के दौरान कांग्रेस के चरणजीत सिंह चन्नी में और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के बीच बहस शुरू हो गई। इसके बाद हंगामा होने पर पीठासीन अधिकारी ने सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दी। सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू होने पर कांग्रेस के के.सी. वेणुगोपाल ने कहा कि श्री बिट्टू ने श्री चन्नी पर नियमों के विरुद्ध आरोप लगाए हैं। उन्होंने श्री बिटटू के विरुद्ध कार्रवाई की म...