अगस्त 10, 2024 5:09 अपराह्न

views 43

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल नई दिल्ली में अधिक उपज वाली और जलवायु-अनुकूल तथा बायोफोर्टिफाइड फसलों की 109 किस्में जारी करेंगे

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल नई दिल्ली में अधिक उपज वाली और जलवायु-अनुकूल तथा बायोफोर्टिफाइड फसलों की 109 किस्में जारी करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यक्रम के दौरान किसानों और वैज्ञानिकों से बातचीत भी करेंगे। इन किस्मों में 34 खेती और 27 बागवानी फसलें शामिल हैं। खेत की फसलों में, बाजरा, चारा, तिलहन, दाल, गन्ना, कपास, फाइबर और अन्य फसलों सहित विभिन्न अनाजों के बीज जारी किए जाएंगे। बागवानी फसलों में विभिन्न प्रकार के फल, सब्जियां, मसाले, फूल और औषधीय पौधे शामिल हैं।