अगस्त 10, 2024 9:25 अपराह्न

views 29

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहलवान अमन सेहरावत से फोन पर बात की और पेरिस ओलंपिक में अपना पहला कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहलवान अमन सेहरावत से फोन पर बात की और पेरिस ओलंपिक में अपना पहला कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी। इससे पहले, एक सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पहलवान सेहरावत का समर्पण और दृढ़ता स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि पूरे देश को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धि पर गर्व है। सेहरावत ने पुरुषों की 57 किलोग्राम फ्री-स्‍टाइल कुश्ती में प्यूर्टो रिको के डेरियन क्रूज़ को हराकर कांस्‍य पदक जीता था।