मई 30, 2024 8:08 अपराह्न

views 96

पूर्व कैबिनेट मंत्री और सपा नेता आज़म खान को रामपुर की एमपी एमएलए कोर्ट ने चर्चित डूंगरपुर मामले में 10 साल की सजा सुनाई

पूर्व कैबिनेट मंत्री और सपा नेता आज़म खान को रामपुर की एमपी एमएलए कोर्ट ने चर्चित डूंगरपुर मामले में 10 साल की सजा सुनाई है। कोर्ट ने आजम खान को दोषी मानते हुए उन पर 14 लाख जुर्माना भी लगाया है। एमपी एमएलए कोर्ट ने आजम खान को कल दोषी करार देते हुए फैसला सुरक्षित कर लिया था। अभी आजम खां सीतापुर जेल में बंद हैं। जेल से ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग  के माध्यम से उनकी पेशी हुई थी। साल 2016 में डूंगरपुर बस्ती में रह रहे लोगों के मकान तोड़कर सरकारी आसरा कॉलोनी बनाई गई थी। साल 2019 में 12 लोगों ने थाना गंज को...