अप्रैल 28, 2024 9:10 अपराह्न

views 59

भारतीय जनता पार्टी के अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने ओडिशा में विजय संकल्‍प समावेश को संबोधित किया।

      भारतीय जनता पार्टी के अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने आज ओडिशा में बहरामपुर के अम्‍बापुआ में एक चुनावी जनसभा विजय संकल्‍प समावेश को संबोधित किया। श्री नड्डा ने अपने भाषण में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्‍व में राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार के विकास कार्यक्रमों का उल्‍लेख किया। श्री नड्डा ने कहा कि यह चुनाव ओडिशा को विकास के रास्‍ते पर आगे ले जाने का है।