मई 20, 2024 3:35 अपराह्न

views 52

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में स्थित द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर के कपाट आज भक्तों के दर्शनार्थ खोले गए

रुद्रप्रयाग जिले में स्थित द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर के कपाट आज सुबह 11 बजकर 15 मिनट पर भक्तों के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं। इस मौके पर 300 श्रद्धालुओ ने भगवान मद्महेश्वर के दर्शन किए। इससे पहले आज सुबह 6 बजे भगवान मद्महेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली ने गौंडार गांव से मंदिर के लिए प्रस्थान किया। इस अवसर पर गौंडार के ग्रामीण अपने आराध्य को विदा करने के लिए वणतोली तक पहुंचे। यहां से 12 किमी की दूरी तय कर डोली सुबह साढ़े दस बजे देव दर्शनी पहुंची। जहां पर परंपराओं के निर्वहन के बाद थौर भंडारी के ब...