अगस्त 1, 2024 8:36 अपराह्न

views 18

 राजधानी दिल्ली की सीवर और जल निकासी व्यवस्था खराब

  दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने आज एक प्रेस वार्ता में कहा कि राजधानी की सीवर और जल निकासी व्यवस्था खराब हो गई है और हल्की बारिश आने पर भी सड़कें जलमग्न हो जाती हैं। श्री सचदेवा ने नालों की सफाई में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि इसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार के कारण ही राजेंदर नगर में एक बड़ा हादसा कुछ दिन पहले ही हुआ।   उधर, दिल्ली नगर निगम की महापौर शैली ओबरॉय ने कहा कि दिल्ली की जल निकासी व्यवस्था बहुत पुरानी है जिसकी वजह से राजधानी में जगह-जग...