जुलाई 28, 2024 4:35 अपराह्न

views 35

दिल्ली के उपराज्यपाल ने कहा कि शहर में जल निकासी व्यवस्था और संबंधित बुनियादी ढांचा विफल हो चुका है

दिल्‍ली के उपराज्‍यपाल वी के सक्‍सेना ने कोचिंग सेंटर के भूतल में जलभराव के कारण सिविल सेवा के तीन अभ्‍यर्थियों और जलभराव के कारण करंट लग जाने से एक और विद्यार्थी की मृत्‍यु हो जाने पर दुख व्‍यक्‍त किया है। सोशल मीडिया पोस्‍ट में उपराज्‍यपाल ने राष्‍ट्रीय राजधानी में इस तरह की घटनाओं को अस्‍वीकार्य और दुर्भाग्‍यपूर्ण बताया है। उन्‍होंने विभागीय आयुक्त को मंगलवार तक इस दुर्घटना से संबंधित सभी पहलुओं को सम्मिलित करते हुए रिपोर्ट देने को कहा है। उन्होंने कहा कि युवाओं की मौत के जिम्मेदार लोगों पर क...