जुलाई 31, 2024 8:11 अपराह्न

views 39

दिल्‍ली के कीर्ती नगर इलाके की एक रिहाय़शी इमारत में आज सुबह आग लगी

  दिल्‍ली के कीर्ती नगर इलाके की एक रिहाय़शी इमारत में आज सुबह आग लग गई। अग्निशमन विभाग के अनुसार उन्‍हें सुबह 8 बजकर 40 मिनट पर इस घटना की सूचना मिली। आग बुझाने के लिए अग्निशमन विभाग ने दो गाडि़यों को मौके पर भेजकर आग पर काबू पा लिया। विभाग के अनुसार इस घटना के दौरान इमारत से दस लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं हैं।