अप्रैल 26, 2024 4:52 अपराह्न

views 51

पश्चिम बंगाल में कुछ घटनाओं को छोड़कर दार्जिलिंग, बलूरघाट और रायगंज लोकसभा सीटों पर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान

  पश्चिम बंगाल में दार्जिलिंग, बालुरघाट और रायगंज सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़कर मतदान शांतिपूर्वक चल रहा है। तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि केंद्रीय बल कुछ मतदान केंद्रों पर मतदाताओं को प्रभावित कर रहा है और डरा-धमका रहा है। दूसरी ओर बीएसएफ ने इन आरोपों से साफ इनकार किया और कहा कि इस मतदान केंद्र पर बीएसएफ को तैनात नहीं किया गया। उसने तृणमूल कांग्रेस के दावे को झूठ बताया और कहा कि वह निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन कर रहा है।