अप्रैल 26, 2024 5:11 अपराह्न

views 42

जम्‍मू-कश्‍मीर में आज वोट डालने के लिए बड़ी संख्‍या में मतदाता पहुंचे और उनकी लम्‍बी कतारें दिखाईं दी

      जम्‍मू-कश्‍मीर में आज वोट डालने के लिए बड़ी संख्‍या में मतदाता पहुंचे और उनकी लम्‍बी कतारें दिखाईं दी, जिनमें विशेष रूप से महिलाएं और पहली बार मतदान करने वाले युवा शामिल थे। मतदान के लिए कडे सुरक्षा प्रबंध किये गए थे।     आकाशवाणी जम्‍मू के संवाददाता ने बताया है कि दोपहर बाद तीन बजे तक जम्‍मू के पांच संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में शांतिपूर्ण तरीके से 57 दशमलव सात-छह प्रतिशत मतदान हुआ। गुलाबगढ अनुसूचित जनजाति सीट पर 63 दशमलव शून्‍य-सात, रियासी में 64 दशमलव एक-नौ प्रतिशत, माता वैष्‍णोदेवी में...