अप्रैल 9, 2024 8:56 अपराह्न

views 65

केन्‍द्रशासित प्रदेश जम्‍मू कश्‍मीर के पर्वतीय किश्‍तवाड जिले में चेनाब घाटी में तीन दशमलव सात तीव्रता का भूकम्‍प आया

      केन्‍द्रशासित प्रदेश जम्‍मू कश्‍मीर के पर्वतीय किश्‍तवाड जिले में चेनाब घाटी में तीन दशमलव सात तीव्रता का भूकम्‍प आया। हमारे संवाददाता ने बताया है कि राष्‍ट्रीय भूकम्‍प विज्ञान केन्‍द्र के अनुसार भूकम्‍प शाम चार बजकर 44 मिनट पर आया और इसकी तीव्रता तीन दशमलव सात थी। यह भूकम्‍प 10 किलोमीटर की गहराई पर था। इससे पहले भी किश्‍तवाड जिले में 7 अप्रैल को 3 दशमलव 5 तीव्रता का भूकम्‍प आया था।