जुलाई 23, 2024 8:44 अपराह्न

views 67

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दूरदर्शी बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त किया

केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दूरदर्शी बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त किया है।   उपराज्यपाल ने कहा कि बजट आर्थिक विकास को तेज करेगा, 'विकसित भारत' के लिए दूरगामी सुधारों को बढ़ावा देगा और 'कारोबार करने में आसानी' और 'जीवनयापन में आसानी' को बढ़ाएगा।