अगस्त 26, 2024 8:32 अपराह्न

views 58

पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन और उनके 71 साथियों का चेहल्लुम आज प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में श्रद्धा पूर्वक मनाया जा रहा

सत्य, न्याय और मानवता के लिए कुर्बानी देने वाले पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन और उनके 71 साथियों का चेहल्लुम आज प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में श्रद्धा पूर्वक मनाया जा रहा है। राजधानी लखनऊ में नाज़िम साहब के इमामबाड़े से तालकटोरा स्थित कर्बला तक परम्परागत जुलूस-ए-चेहल्लुम निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में हुसैनी अंजुमनों ने नौहाख्वानी और सीनाज़नी कर हजरत इमाम हुसैन और उनके साथियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। जुलूस से पहले षिया धर्म गुरू मौलाना कल्बे जव्वाद नक़वी ने मजलिस को सम्बोधित...