जुलाई 23, 2024 8:36 अपराह्न

views 20

गुजरात के मुख्‍यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने केंद्रीय बजट को एक समावेशी बजट बताया

गुजरात के मुख्‍यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने केंद्रीय बजट को एक समावेशी बजट बताते हुए कहा है कि इसके जरिए 2047 तक विकसित भारत बनाने के लक्ष्य का मार्ग प्रशस्त हुआ है। उन्‍होंने कहा कि इससे गरीब, किसान, युवा और महिलाएं विशेष रूप से लाभान्वित होंगी।