जुलाई 7, 2024 9:33 पूर्वाह्न

views 48

गाजा पट्टी के एक स्कूल पर इजरायली हवाई हमले में 16 लोगों की मौत, 50 से ज्यादा लोग घायल

फलस्तीन में गाजा पट्टी में, एक स्कूल पर इजरायल के हवाई हमले में 16 लोग मारे गए हैं और 50 से ज्यादा लोग घायल हैं। इस भवन में हजारों विस्थापित लोग रह रहे थे। उधर, इजरायल ने कहा है कि उसकी वायुसेना ने मध्य गज़ा में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया है। इजरायल का कहना है कि इस स्थान से गाजा में इजरायल के सैनिकों पर हमले किए जा रहे थे