जून 19, 2024 9:34 अपराह्न

views 25

केंद्र सरकार ने 14 खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य की घोषणा की।

  केंद्र सरकार ने 14 फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाने, महाराष्ट्र का वधावन बंदरगाह विकसित करने और गुजरात तथा तमिलनाडु में पहला पवन टर्मिनल विकसित करने का निर्णय लिया है। सरकार ने वाराणसी हवाई अड्डे के विकास और राष्ट्रीय फोरेंसिक अवसंरचना वृद्धि योजना के लिए भी फैसले लिए हैं।   नई दिल्ली में आज मीडिया को संबोधित करते हुए सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि सरकार ने कैबिनेट बैठक में पांच बड़े फैसले लिए हैं। उन्‍होंने कहा कि कैबिनेट ने 14 फसलों पर विपणन सत्र 2024-25 के लिए खरीफ...