जुलाई 28, 2024 5:00 अपराह्न

views 86

मनु भाकर निशानेबाजी में भारत को पदक दिलाने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं

  पेरिस ओलिंपिक के दूसरे दिन भारतीय महिला निशानेबाज मनु भाकर ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्‍पर्धा में कांस्‍य पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। मनु भाकर निशानेबाजी में भारत को पदक दिलाने वाली पहली महिला खिलाडी बन गई हैं। उन्‍होंने दस मीटर एयर पिस्‍टल स्‍पर्धा में दो सौ 21 दशमलव सात अंक के साथ कांस्‍य पदक अपने नाम किया। निशानेबाजी में भारत को 12 साल बाद पदक मिला है। इससे पहले, रमिता जिंदल ने महिलाओं की दस मीटर एयर राइफल्‍स के फाइनल में जगह बनाई।   महिला तीरंदाजी में दीपिका कुमारी, अंकिता भकत और भज...