फ़रवरी 27, 2026 10:20 अपराह्न
145
उप-राष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन कल से केरलम के दो दिवसीय दौरे पर
उप-राष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन कल से केरलम के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। अपने दौरे के पहले दिन, उप-राष्ट्रपति सेंट बर्चमंस कॉलेज, चांगनास्सेरी के शताब्दी समारोह के समापन समारोह में शामिल होंगे। पहली मार्च को, श्री राधाकृष्णन त्रिशूर के देवमाता सी.एम.आई. पब्लिक स्कूल में चेतना गानाश्रम की आधारशिला रखेंगे। वे तिरुवनंतपुरम के सेंट स्टीफंस हाई स्कूल के शताब्दी समारोह में भी शामिल होंगे।