जून 29, 2024 5:31 अपराह्न

views 27

आईएनएस शिवालिक द्विवार्षिक रिम ऑफ द पैसिफिक (रिमपैक) अभ्यास के 29वें संस्करण में भाग ले रहा है

दक्षिण चीन सागर और प्रशांत महासागर में तैनात भारतीय नौसेना का स्वदेशी आईएनएस शिवालिक, हवाई में आयोजित होने वाले दुनिया के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय समुद्री अभ्यास, द्विवार्षिक रिम ऑफ द पैसिफिक (रिमपैक) अभ्यास के 29वें संस्करण में भाग ले रहा है। अमेरिकी नौसेना के अनुसार, लगभग 29 देश, 40 सतही जहाज, तीन पनडुब्बियां, 14 राष्ट्रीय भूमि बल, 150 से अधिक विमान और 25,000 से अधिक कर्मी अभ्यास के दौरान हवाई द्वीप में और उसके आसपास प्रशिक्षण और संचालन करेंगे। एक अगस्‍त तक चलने वाले इस समुद्री अभ्‍यास का विषय ...