जुलाई 21, 2024 9:19 अपराह्न

views 32

भारतीय जनता पार्टी सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने आज कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा कि यह पार्टी संविधान का अपमान करती है

  भारतीय जनता पार्टी सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने आज कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा कि यह पार्टी संविधान का अपमान करती है। उन्‍होंने संवाददाताओं से कहा कि 1975 में आपातकाल लगाकर और विपक्ष को जेल में रखकर कांग्रेस ने संविधान बदला था। उन्‍होंने कहा कि प्रस्‍तावना को संविधान की आत्‍मा कहा जाता है और कांग्रेस ने इस आत्‍मा को संविधान से अलग कर दिया था। श्री ठाकुर ने कहा कि इसके लिए कांग्रेस को राष्‍ट्र से माफी मांगनी चाहिए।