अगस्त 10, 2024 8:18 अपराह्न

views 49

हरियाणा सरकार पारदर्शिता के साथ मेरिट पर सरकारी नौकरियां में भर्ती करती रहेगी- मुख्यमन्त्री नायब सिंह सैनी

  हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने समूह-घ के तीन हजार सात सौ सत्तर पदों और टी जी टी पंजाबी के एक सौ चार पदों के लिए परिणाम घोषित कर दिया है। मुख्यमन्त्री नायब सिंह सैनी ने इस बारे में कहा कि 'हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग' का मेरिट पर युवाओं को रोजगार देने का सिलसिला अनवरत जारी है।   उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार पारदर्शिता के साथ मेरिट पर सरकारी नौकरियां में भर्ती करती रहेगी। नौकरी पाने वाले एक युवा के अभिभावक ने आकाशवाणी समाचार से बातचीत में पारदर्शिता से नौकरी दिए जाने की प्रशंसा की।