अप्रैल 27, 2024 9:09 अपराह्न

views 59

मणिपुर में केंद्रीय सशस्‍त्र पुलिस बल और राज्‍य पुलिस बल की कार्रवाई

  मणिपुर में केंद्रीय सशस्‍त्र पुलिस बल और राज्‍य पुलिस बल के संयुक्‍त दल ने आज विष्‍णुपुर जिले के अंतर्गत नरनसीना गांव से सटे पहाडी क्षेत्रों में बडे पैमाने पर तलाशी और घेराबंदी कार्रवाई की तथा हथियार और गोली बारूद बरामद किए। बीती रात नरनसीना गांव में तैनात सीआरपीएफ की चौकी पर हथियारों से लैस अपराधियों के हमले के बाद यह अभियान चलाया गया। अपराधियों के हमले में एक उपनिरीक्षक और हेडकांस्‍टेबल की मौत हो गई। पिछले वर्ष जातीय झडपें होने के बाद सशस्‍त्र अपराधियों से संरक्षण प्रदान करने के लिए 128 बटाल...