अगस्त 7, 2024 4:56 अपराह्न

views 47

कवच प्रणाली दक्षिण मध्य रेलवे मार्ग पर एक हजार 465 किलोमीटर तक एक सौ 44 इंजनों पर लगाई गई है

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज लोकसभा में बताया कि कवच प्रणाली  दक्षिण मध्य रेलवे मार्ग पर एक हजार 465 किलोमीटर तक एक सौ 44 इंजनों पर लगाई गई है। एक लिखित उत्तर में श्री वैष्णव ने कहा कि कवच स्वदेशी रूप से विकसित स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली है। उन्होंने कहा कि यह लोको पायलट को निर्दिष्ट गति सीमा के भीतर चलने वाली ट्रेनों में स्वचालित ब्रेक लगाने तथा  खराब मौसम के दौरान ट्रेन को सुरक्षित रूप से चलाने में भी मदद करता है। उन्‍होंने बताया कि अब तक लगभग एक हजार 217 करोड़ रुपये कवच कार्यों पर खर्च...