जुलाई 2, 2024 10:08 अपराह्न

views 35

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हाथरस दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हाथरस दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री सिंह ने कहा कि दुर्घटना बेहद दर्दनाक है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन सभी पीड़ितों को हर संभव सहायता उपलब्‍ध करा रहा है।