अप्रैल 27, 2024 8:44 अपराह्न

views 33

देश की महिलाएं और युवा  हमेशा से उनकी सरकार की प्राथमिकता रहे हैं- प्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्‍ठ नेता नरेन्‍द्र मोदी

      प्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्‍ठ नेता नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि पिछले दस वर्षों में एनडीए सरकार ने देश की प्रमुख समस्‍याओं का स्‍थायी समाधान निकालने की कोशिश की है। आज महाराष्‍ट्र के कोल्‍हापुर में तपोवन मैदान पर जनसभा को संबोधित करते हुए श्री मोदी ने कहा कि देश की महिलाएं और युवा  हमेशा से उनकी सरकार की प्राथमिकता रहे हैं। युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्‍ध कराने के बारे में श्री मोदी ने आत्‍मनिर्भर भारत और एनडीए सरकार की स्‍टार्टअप इंडिया पहल का उल्‍लेख किया। उन्‍होंने कहा कि यदि उनक...