अगस्त 7, 2024 8:06 अपराह्न

views 38

गुरू रबिन्‍द्रनाथ टैगोर की आज पुण्‍यतिथि है

गुरू रबिन्‍द्रनाथ टैगोर की आज पुण्‍यतिथि है। बंगाली कलेंडर के अनुसार यह दिन श्रावण मास के 22वें दिन आता है। जोरा सनको और ठाकुरबाडी तथा शांति निकेतन में आज कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर राज्‍य सरकार द्वारा कोलकाता के गगनेन्‍द्र हॉल में चित्र प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया। यह प्रदर्शनी 12 अगस्‍त तक चलेगी।  इसके साथ ही रबिन्‍द्र सदन, शिशिर मंच तथा एक तारा मुक्‍तो मंच के साथ बांग्‍ला अकादमी में छह दिनों तक चलने वाले विभिन्‍न सांस्‍कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ हुआ।