जुलाई 23, 2024 8:38 अपराह्न

views 35

यह बजट समावेशी विकास, सतत विकास और आर्थिक लचीलेपन के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाता है: केन्द्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने केंद्रीय बजट की सराहना करते हुए कहा है कि यह समावेशी विकास, सतत विकास और आर्थिक लचीलेपन के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। बजट घोषणाओं के बाद आज नई दिल्‍ली में मीडिया को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि बजट, विकास को गति देने, रोजगार सृजन करने और सभी नागरिकों के लिए जीवन की गुणवत्ता बढ़ाने के उद्देश्‍य से बनाया गया है।