अगस्त 7, 2024 5:29 अपराह्न

views 63

ओलिंपिक में पहलवान विनेश फोगाट को अयोग्‍य घोषित करने से लाखों भारतीयों की उम्मीदें टूट गई हैं- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पेरिस ओलिंपिक में महिला कुश्ती के फाइनल से पहलवान विनेश फोगाट को अयोग्य ठहराने पर दुख व्यक्त किया है। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री शाह ने कहा कि ओलिंपिक में पहलवान फोगाट को अयोग्‍य घोषित करने से निश्चित रूप से लाखों भारतीयों की उम्मीदें टूट गई है। श्री शाह ने कहा कि उनका खेल करियर शानदार है और उन्‍होंने विश्व चैंपियन को हराने का उल्‍लेखनीय प्रदर्शन किया है। गृहमंत्री ने कहा कि विनेश अपने अग्रणी करियर के इस अपवाद से उबर कर फिर से विजेता बनकर वापसी करेंगी।